बड़ी खबर LIVE: ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप समर्थक बोल्सोनारो को 44 लाख वोटों से हराया
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने फिर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलोचक लूला अब चौथी बार देश के राष्ट्रपति बनेंगे।

नेशनल लिबरेशन आर्मी के दो शीर्ष कमांडर मारे गए : कोलंबियाई राष्ट्रपति का दावा
कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्दो दे ला एस्प्रिएला ने रविवार को दावा कि हाल ही में सेना के एक हमले में नेशनल लिबरेशन आर्मी के कम से कम 10 सदस्य मारे गए, जिनमें संगठन के दो प्रमुख नेता भी शामिल हैं।
उन्होंने इस हमले को पिछले आठ वर्षों में गुरिल्ला समूह पर किया गया ‘‘सबसे बड़ा प्रहार’’ बताया।
यह सैन्य अभियान बृहस्पतिवार को कोलंबिया के प्रशांत क्षेत्र में स्थित काउका प्रांत के एल तांबो के एक ग्रामीण इलाके में चलाया गया था।
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलान गार्डन में, जहाँ कल एक इमारत ढह गई थी, वहाँ से एक शव बरामद किया गया है।
मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स में सुबह करीब 6.38 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप आया
बुल्गारिया राष्ट्रपति चुनाव: निर्णायक नतीजा नहीं निकलने के बाद एक नवंबर को होगा दूसरे दौर का मतदान
बुल्गारिया में रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में निर्णायक नतीजा नहीं निकलने के बाद एक नवंबर को दूसरे दौर का मतदान होगा।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, राजनेताओं के प्रति व्यापक अविश्वास के कारण मतदाताओं में उदासीनता बढ़ी, जिसके कारण मतदान का प्रतिशत रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
एक नवंबर को होने वाले दूसरे दौर के चुनाव में दो बिल्कुल अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
यह चुनाव देश में गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण के बीच हो रहा है।
म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक म्यांमार में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया. यह सुबह-सुबह 05:07:35 मिनट पर 115 किमी की गहराई में दर्ज किया गया।
ब्राजील में लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, ट्रंप समर्थक बोल्सोनारो को 44 लाख वोटों से हराया
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने फिर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलोचक लूला अब चौथी बार देश के राष्ट्रपति बनेंगे। लूला ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो को करीब 44 लाख वोटों से हराया। उनका नया कार्यकाल 5 जनवरी 2027 से शुरू होगा। लूला की जीत ऐसे समय में हुई है, जब लैटिन अमेरिका के कई देशों में ट्रंप के करीबी दक्षिणपंथी नेता चुनाव जीत रहे हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
