बड़ी खबर LIVE: साइक्लोन 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट, UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश- ओडिशा समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर मतगणना जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

पटना, बिहार: JD(U) से निकाले गए विधायक अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं। यहां मोकामा MLC सीट के लिए जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह की जीत की उम्मीद की जा रही है।

मतगणना केंद्रों पर CCTV नहीं: जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह

उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू

बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर मतगणना शुरू


दिल्ली: आज सुबह कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दिया।

गोरखपुर, यूपी: एमएलसी वोटों की गिनती से पहले मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है 


यूपी समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना

बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद की 28 सीटों पर आज मतगणना हो रही है। चार राज्यों में बिहार की आठ, कर्नाटक की चार, महाराष्ट्र की पांच और उत्तर प्रदेश की 11 सीटों के नतीजे आज सामने आएंगे।

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना हो रही है।इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीट शामिल हैं।वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट शामिल है।

कर्नाटक में विधान परिषद की 4 सीटें हैं।इनमें 2 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटे हैं।इनमें 3 स्नातक और 2 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।स्नातक सीटों में औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स और नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटें हैं।इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं।वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं

बंगाल की खाड़ी में तूफानी चक्रवात! आंध्र-ओडिशा में रेड अलर्ट, दिल्ली-UP में भी बदलेगा मौसम

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'ऑर्नब' अब अति प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के 27 अक्टूबर की सुबह 2:30 बजे के बुलेटिन के मुताबिक, तूफान पिछले छह घंटों के दौरान रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। यह विशाखापत्तनम से महज 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह यानम के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

चक्रवाती तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए रेलवे ने 27 और 28 अक्टूबर को 53 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसका असर आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख रेल मार्गों पर पड़ा है। रद्द की गई ट्रेनों में विजयवाड़ा, राजमुंदरी, मछलीपट्टनम, नरसापुर, भीमावरम, काकीनाडा पोर्ट, गुंटूर और विशाखापत्तनम को जोड़ने वाली कई रेल सेवाएं शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश, 28 अक्टूबर को दक्षिणी और तटीय ओडिशा के कई जिलों में मूसलाधार और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भी 28 अक्टूबर को भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 28 से 30 अक्टूबर के दौरान झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। सिक्किम और विदर्भ क्षेत्र में भी 28 से 30 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए