बड़ी खबर LIVE: परिसीमन बिल पर कांग्रेस की बैठक आज, बिसलेरी पर फिर मुकदमे की मंजूरी
संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश किए जाने की अटकलों के बीच विपक्ष ने सरकार के कदम का मुकाबला करने की तैयारी शुरू कर दी है, वहीं बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ बिगड़ी हवा, कई इलाकों में 300 के पार AQI
दिल्ली में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। शनिवार (28 नवंबर) को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, राजधानी की हवा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई इलाकों में AQI 00 के पार दर्ज किया गया है।
परिसीमन बिल पर कांग्रेस की बैठक , खड़गे के आवास पर होगी बैठक
संसद में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को दोबारा पेश किए जाने की अटकलों के बीच विपक्ष ने सरकार के कदम का मुकाबला करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज अपने आवास पर विपक्षी दलों के सदन में नेताओं की बैठक बुलाई है।
गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी
बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। प्रयोगशाला जांच में पानी का नमूना पीने के लिए असुरक्षित पाया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह नमूना जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित बिसलेरी प्लांट से लिया गया था। जांच में पानी में कोलीफार्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
