बड़ी खबर LIVE: लैंडफॉल के बाद 'अर्नब' का तांडव, ओडिशा में तेज तूफान, आंध्र में घर तबाह, पेड़ उखड़े, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
प्रचंड चक्रवात अर्नब 28 अक्टूबर को आंध्र तट पर लैंडफॉल कर चुका है। 125-150 किमी/घंटा हवाएं चल रही हैं। कई जगहों पर बाढ़ और भारी बारिश हो रही है।

लैंडफॉल के बाद 'अर्नब' का तांडव, ओडिशा में तेज तूफान, आंध्र में घर तबाह-रिहायशी इलाकों में घुसा पानी
चक्रवाती तूफान अर्नब ने 28 अक्टूबर 2026 की तड़के आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास लैंडफॉल किया, जिसके बाद तटीय इलाकों में तबाही मच गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लैंडफॉल की शुरुआत रात करीब 1:20 बजे हुई। इस दौरान तूफान की निरंतर हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचे। तेज हवाओं से कई घरों की छतें उड़ गईं, पेड़ उखड़ गए और निचले रिहायशी इलाकों में समुद्री पानी घुस गया। वहीं, ओडिशा के दक्षिणी जिलों में भी तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और तटीय क्षेत्रों में नुकसान की आशंका बढ़ गई।
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में चक्रवात के तट से टकराने के बाद कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं। सड़कें काफी हद तक पानी में डूबी हुई हैं, इसलिए लोग सुरक्षा के चलते घरों के अंदर ही रह रहे हैं।
तमिलनाडु के थूथुकुडी के कई इलाकों में छाया कोहरा
चक्रवात अर्नब: लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है, काकीनाडा तट के पास समुद्र की तेज लहरे उठीं
आंध्र प्रदेश: चक्रवात अर्नब के कारण चली तेज हवाओं से काकीनाडा जिले के कोरंगी इलाके में कई पेड़ उखड़कर गिर गए।
ओडिशा: गंजाम जिले से सुबह की तस्वीरें, चक्रवात 'अर्नब' के और अधिक तीव्र होने के साथ ही जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।
चक्रवात अर्नब: आंध्र प्रदेश में तबाही का मंजर
चक्रवात अर्नब के तीव्र होने पर विशाखपट्टनम आरके बीच पर तेज हवाएं और ऊंची लहरें देखी गईं। गंभीर चक्रवाती तूफान का केंद्र समुद्र तट के बहुत करीब है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले कुछ घंटों तक जारी रहेगी। आंध्र प्रदेश के उत्तरी और तटीय जिलों में तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया
उत्तरी चेन्नई का समुद्री पानी एन्नोर एक्सप्रेसवे पर आ गया, जिससे वहां मौजूद लोगों और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
