बड़ी खबर LIVE: UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, दिल्ली में ठंड की आहट के बीच जहरीली हुई हवा

यूपी के कुशीनगर में हाटा कोतवाली में वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 300 के पार दर्ज किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दिल्ली: CPCB के अनुसार, RK पुरम के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 370 है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है।

दिल्ली के बाजारों में जमकर हुई खरीदारी, BJP का दुष्प्रचार फेल: जयराम रमेश

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सख्ती: पहले दिन 68 लाख रुपये का जुर्माना, सीमाओं से 1,539 वाहन लौटाए

दिल्ली प्रशासन ने 'शीतकालीन कार्य योजना' के पहले दिन 68.4 लाख रुपये का जुर्माना और पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क लगाया। 

इस दौरान लगभग 15,000 वाहनों की जांच की गई, सीमावर्ती इलाकों से 1,539 वाहनों को वापस लौटा दिया गया और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) के नियमों का उल्लंघन करने पर 566 वाहनों का चालान काटा गया।


यूपी: हापुड़ में एक सीएनजी स्टेशन के पास स्थित गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत

अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार को नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी विमान रिहायशी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान आसमान से तेजी से नीचे आया और सड़क पर गिरते ही भीषण आग के गोले में बदल गया. हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई. विमान घरों के बेहद करीब गिरा।

हालांकि आसपास के मकान इसकी चपेट में आने से बच गए. टक्कर इतनी तेज थी कि व्यस्त सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया


UP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

यूपी के कुशीनगर में हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। पेट्रोल पंप के पास वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

यह दुर्घटना देर रात उस समय हुई जब सभी लोग तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

दिल्ली में ठंड की आहट के बीच जहरीली हुई हवा

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 300 के पार दर्ज किया गया है। कुछ जगहों पर यह 400 के करीब भी पहुंच गया है.

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए