बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, यूपी के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बारिश के बीच अचानक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई

सीईसी के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम, खड़गे रखेंगे प्रस्ताव और राहुल देंगे समापन भाषण
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपना विरोध तेज करते हुए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शुक्रवार को सांकेतिक ‘‘जन महाभियोग’’ कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार करेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसमें ‘प्रस्ताव’ पेश करेंगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समापन भाषण देंगे।
दिल्ली-NCR में रात से ही हो रही झमाझम बारिश
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी के कई इलाकों में बीते गुरुवार से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। गुरुवार तड़के सुबह ही बारिश होने लगी थी। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह ही बूंदा-बांदी दर्ज की गई थी, दिन में मौसम कुछ घंटे साफ रहा, फिर कई इलाकों में शाम पांच बजे के बाद से बारिश शुरू हुई। जो रुक-रुककर होते हुए शुक्रवार सुबह भी जारी है।
बुलंदशहर में बड़ा हादसा, दो मंजिला मकान गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बारिश के बीच अचानक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
