बड़ी खबर LIVE: ज्ञानेश के खिलाफ INDIA गठबंधन का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम आज, होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला

INDIA गठबंधन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस सिलसिले में विपक्ष आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक जन महाभियोग लाने की तैयारी में है। वहीं होर्मुज स्ट्रेट में 27 भारतीयों को ले जा रहे एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। पनामा के झंडे वाले इस जहाज का नाम MT LOUISE 1 है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में हाशिम बाबा गिरोह का संदिग्ध शूटर घायल

दिल्ली पुलिस के साथ शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में यूईआर-2 राजमार्ग के पास हुई मुठभेड़ में हाशिम बाबा गिरोह का एक संदिग्ध शूटर घायल हो गया। वह एक नाबालिग की हत्या समेत हत्या के दो मामलों में वांछित था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस ने आरोपी शिवम को रोकने की कोशिश की। वह कथित तौर पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

सरकार ने 31 दिसंबर तक कपास के शुल्क-मुक्त आयात को बढ़ाया

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खड़गे के घर जुटेगा विपक्ष

कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस सिलसिले में विपक्ष आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक जन महाभियोग लाने की तैयारी में है। यह कार्यक्रम शुक्रवार को होना था, लेकिन बारिश की वजह से टल गया था।


दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी।

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग, एक दिन पहले भी हुआ था हमला

होर्मुज स्ट्रेट में 27 भारतीयों को ले जा रहे एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। पनामा के झंडे वाले इस जहाज का नाम MT LOUISE 1 है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एक छोटी नाव से जहाज के निचले हिस्से पर दो लिम्पेट माइंस लगाई गईं। ये ऐसी सी माइंस होती हैं, जिन्हें जहाज के बाहरी हिस्से से चिपकाया जाता है। इन माइंस में धमाका होने से जहाज के इंजन रूम में आग लग गई। इसके कारण कुछ समय के लिए जहाज का कामकाज रुक गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए