बड़ी खबर LIVE: US-ईरान के बीच टूटा सीजफायर, मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिका का हमला, केशम द्वीप पर अटैक, तेहरान ने भी दिया जवाब
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया है। वहीं, ईरानी सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई किए जाने की खबर है।

आंध्र प्रदेश के ओंगोल में चक्रवात ‘मुरासु’ के चलते भारी बारिश
आंध्र प्रदेश के ओंगोल तट पर चक्रवात ‘मुरासु’ के टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ओंगोल के पास कोथापटनम बीच इलाके में भारी बारिश के साथ-साथ बहुत तेज़ हवाएं चल रही हैं; चक्रवात के तट से टकराने के दौरान तटीय इलाकों में तेज़ हवाएं देखी जा रही हैं।
दिल्ली: CPCB के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 226 है ।
दिल्ली: आनंद विहार के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 278 है, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया है।
चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी, कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने तड़के 2:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इसका लैंडफॉल जारी है। तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। जो आंध्र प्रदेश के ओंगोल से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। कई जगहों पर तेज बारिश जारी है।
आंध्र प्रदेश: दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात 'मुरसु' के टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
US-ईरान के बीच टूट सीजफायर, मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिका का हमला, केशम द्वीप पर अटैक
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 2 नवंबर को अमेरिकी सेना ने इस द्वीप पर ड्रोन हमला किया। वहीं, ईरानी सुरक्षा बलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई किए जाने की खबर है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। यह द्वीप रणनीतिक रूप से बेहद अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित है।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के हफ्तों में ईरान के खिलाफ अमेरिका की ओर से किए गए सीमित सैन्य हमलों की कड़ी में यह ताजा कार्रवाई है। इन हमलों का दायरा छोटा रखा गया है और इन्हें गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि दुनिया को यह संकेत न मिले कि अमेरिका ईरान के खिलाफ किसी बड़े सैन्य अभियान की तैयारी कर रहा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
