बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR की हवा बेहद खराब, 400 पार पहुंचा AQI, गुरुग्राम में 50% वर्क फ्रॉम होम लागू
राजधानी दिल्ली के कई जिलों में AQI 400 पार गया। CPCB के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के पंजाबी बाग में AQI 447, जहांगीरपुरी में 447, आईआईटी दिल्ली में 438, मुंडका में 436, रोहिणी में 433, डीटीयू, दिल्ली में 432, विवेक विहार में 428 दर्ज किया गया।

स्पेन में हुए भीषण ट्रेन हादसे के छह दिन बाद परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा
मैड्रिड के दक्षिण में हाई-स्पीड ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 69 लोगों की मौत की घटना के छह दिन बाद स्पेन के परिवहन मंत्री ने मंगलवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।
परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने सांसदों के समक्ष कई घंटे तक हुई चर्चा के अंत में यह घोषणा की। स्पेन के व्यापक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क पर इस वर्ष हुई यह दूसरी भीषण दुर्घटना थी।
पुएंते ने सांसदों से कहा, ‘‘स्पेन जैसे देश का परिवहन मंत्री एक वर्ष के भीतर दो रेल हादसों के बाद अपने पद पर बना नहीं रह सकता। यह राजनीतिक मर्यादा, सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता और पीड़ितों के प्रति संवेदना का प्रश्न है।’’
दिल्ली: CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 414 है, जिसे 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में रखा गया है।
दिल्ली-NCR की हवा बेहद खराब, 400 पार पहुंचा AQI, गुरुग्राम में 50% वर्क फ्रॉम होम लागू
राजधानी दिल्ली के कई जिलों में AQI 400 पार गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के पंजाबी बाग में AQI 447, जहांगीरपुरी में 447, आईआईटी दिल्ली में 438, मुंडका में 436, रोहिणी में 433, डीटीयू, दिल्ली में 432, विवेक विहार में 428, पूसा में 428, नरेला में 418, अलीपुर में 419, सोनिया विहार में 417, आर के पुरम में 417, आईटीओ, दिल्ली में 414, पटपड़गंज में 410, बवाना में 408, सिरीफोर्ट में 408, मंदिर मार्ग में 408 और नॉर्थ कैंपस, डीयू में 407 दर्ज किया गया।
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम में भी बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जिला प्रसासन ने 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कई सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। इस दौरान गुरुग्राम में निर्माण कार्य और तोड़फोड़ पर रोक रहेगी।
