बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR की आबोहवा हुई जहरीली, 455 तक पहुंचा AQI, सांस लेने में दिक्कतें शुरू

राजधानी दिल्ली में बीते छह दिनों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। आईटीआई इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां का सूचकांक 455 रहा।

फोटोः विपिन
i

दिल्ली: CPCB के अनुसार, नौरोजी नगर रिंग रोड के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 416 है, जिसे 'गंभीर' श्रेणी में रखा गया है।

दिल्ली में जहरीली हुई हवा, 455 तक पहुंचा AQI

राजधानी दिल्ली में बीते छह दिनों में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। इससे फिलहाल छह दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 24 घंटे के भीतर दिल्ली में जहरीली हवा वाले इलाकों की संख्या दोगुनी हो गई। मंगलवार को 400 से अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) वाले क्षेत्र 10 थे, जो बुधवार को 22 हो गए। औसत एक्यूआई 377 रहा, जो गंभीर स्तर है। दिल्ली का आईटीआई इलाका बुधवार को सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां का सूचकांक शाम को छह बजे 455 रहा। अनुमान है कि पांच नवंबर को भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। वहीं, छह और सात नवंबर को वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। अगले छह दिनों के लिए भी प्रदूषण की स्थिति गंभीर रहने का अनुमान जताया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए