बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में सांसों का संकट, एक्यूआई पहुंचा 700 के पार! , करोल बाग की गफ्फार मार्केट में भीषण आग

दिल्ली में गुरुवार को एएक्यूआई 687 दर्ज किया गया, जिसे बहुत ही खराब श्रेणी का माना जाता है। वहीं दिल्ली स्थित करोल बाग की गफ्फार मार्केट की चेन वाली गली में पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i

दिल्ली में सांसों का संकट: प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक्यूआई पहुंचा 700 के पार

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर अपने चरम पर पहुंच चुका है। वायु की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांका (एएक्यूआई) 687 दर्ज किया गया, जिसे बहुत ही खराब श्रेणी का माना जाता है।

दिल्ली: CPCB के अनुसार, ITO और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 420 है, जिसे 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में रखा गया है।

बिहार: मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर में गंगा नदी के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।


झारखंड में सड़क हादसा: खूंटी में बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनमें एक 11 महीने का नवजात भी है। तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित भारी ट्रक ने सड़क किनारे एकत्र भीड़ को कुचल दिया। हादसे में एक पांच वर्षीया बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे सड़क से तेज आवाज सुनकर हादसे की आशंका में बाहर आए थे, लेकिन खुद हादसे का शिकार बन गए। 

करोल बाग की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां पहुंचीं

दिल्ली स्थित करोल बाग की गफ्फार मार्केट की चेन वाली गली में पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए