बड़ी खबर LIVE: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा! AQI 600 के पार, आधी रात अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी बवाल

दिवाली से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है, अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर देर रात भारी बवाल हुआ, जहां TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़ गए।

दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ी हवा
i

दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा! कई इलाकों में AQI 600 के पार, GRAP-3 भी बेअसर

दिवाली से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। शहर में प्रदूषण का स्तर अपने चरम पर पहुंच गया है और तमाम कोशिशों के बावजूद AQI कई इलाकों में 600 का आंकड़ा पार कर गया है।

बड़ी खबर LIVE: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में दमघोंटू हुई हवा!  AQI 600 के पार, आधी रात अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी बवाल

अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी बवाल, TMC-BJP कार्यकर्ता भिड़े; कई घायल

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच तनाव की खबर सामने आ रही है। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के जन्मदिन पर कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर आधी रात को जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। खबर है कि इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। हालात को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए