बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में सांसों पर गहराया संकट, कई इलाकों 400 के पार पहुंचा का AQI
दिल्ली में रविवार सुबह प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर रहा और पंजाबी बाग में AQI 452 दर्ज किया गया, जबकि कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता 400 के पार रही।

i
08 Nov 2026, 7:49 AM
दिल्ली में सांसों पर गहराया संकट, कई इलाकों 400 के पार पहुंचा का AQI
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। रविवार सुबह कई इलाकों में धुंध की मोटी परत छाई रही और CPCB के सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाबी बाग में AQI 452 के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया। आरके पुरम में 449, IIT दिल्ली में 446 और द्वारका में 444 AQI रहा। वहीं, मथुरा रोड, सिरीफोर्ट, नॉर्थ कैंपस, चांदनी चौक, पूसा और बुराड़ी समेत कई इलाकों में भी AQI 400 के पार दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकांश प्रदूषित इलाके गंभीर श्रेणी में बने हुए हैं।
