अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर मायावती का बड़ा ऐलान, बोलीं- गठबंधन...

मायावती ने कहा कि BSP का जनाधार कम नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि EVM में कुछ गडबड़ी है। अगर ऐसा नहीं है तो केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयोग सामने आएं और बैलेट पेपर पर चुनाव कराएं

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने गठबंधन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आगे होने वाले राज्यों के विधानसभा और अगले वर्ष देश में होने वाले लोकसभा के लिए आम चुनाव में हमारी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी के साथ कोई भी गठबंधन कर चुनाव नहीं लड़ेगी।

मायावती ने कहा कि BSP का जनाधार कम नहीं हुआ है। मुझे लगता है कि EVM में कुछ गडबड़ी है। अगर ऐसा नहीं है तो केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयोग सामने आएं और बैलेट पेपर पर चुनाव कराएं, इससे मालूम पड़ जाएगा कि उनके साथ कितना वोट है और हमारे साथ कितना है।


बीएसपी प्रमुख ने कहा, “जब तक चुनाव बैलेट पेपर पर होते रहे तब तक BSP के न वोट प्रतिश्त और न ही जनाधार कम हुआ है और हमारी सीटें भी बढ़ी हैं। लेकिन जब से EVM से चुनाव हुए तब से हमारे वोट प्रतिश्त और हमारी सीटों की संख्या पर प्रभाव पड़ा है।”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia