मुंबई के बांद्रा के शास्त्री नगर में इलाके में गिरी इमारत, हादसे में 19 लोग घायल, एक शख्स की मौत

मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि हादसे में ग्राउंड फ्लोर के सभी लोग सुरक्षित हैं, पहली मंजिल पर 6 लोग थे जो मामूली रूप से घायल हुए हैं। दूसरी मंजिल पर 17 लोग थे, जिनमें 16 लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है, 1 व्यक्ति की मौत हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई के बांद्रा के शास्त्री नगर में इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। एक जी+2 इमारत रात करीब 12:15 बजे गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचाना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलो को बांद्रा भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि हादसे में ग्राउंड फ्लोर के सभी लोग सुरक्षित हैं, पहली मंजिल पर 6 लोग थे जो मामूली रूप से घायल हुए हैं। दूसरी मंजिल पर 17 लोग थे, जिनमें 16 लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है, 1 व्यक्ति की मौत हुई है।


बांद्रा भाभा अस्पताल की एएमओ डॉ.पूर्वा ने बताया कि ककुल 19 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक मृत था और 17 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक व्यक्ति अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia