उत्तर बिहार में आज नहीं चलेगी बसें, हड़ताल पर हैं ट्रांसपोटर्स, मांगे नहीं मानने पर अनिश्चितकाल हड़ताल की चेतावनी

अगर ट्रांसपोर्टरों की मांग पूरी नहीं होती है, तो अनिश्चितकाल हड़ताल पर भी जा सकते है। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक ज्यादती के खिलाफ बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

आज उत्तर बिहार में ट्रांसपोर्टरों ने चक्का जाम कर दिया है। ऐसे में अगर आप बिहर में कहीं से बस सफर की सोच रहे तो ये खबर आपके लिए है। 13 मार्च रात 12 बजे के बाद से 24 घंटे के लिए पूरे उत्तर बिहार में बसों का परिचालन नहीं होगा। बताया जा रहा है कि तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर के कार्यकलाप से ट्रांसपोर्टर नाराज हैं।

बताया जा रहा है कि अगर ट्रांसपोर्टरों की मांग पूरी नहीं होती है, तो अनिश्चितकाल हड़ताल पर भी जा सकते है। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने बताया कि प्रशासनिक ज्यादती के खिलाफ बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने मोर्चा खोल दिया है।


बता दें कि उत्तर बिहार में मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली इन सभी जगहों पर बस का परिचालन नहीं होगा। इस कारण यात्रियों को ट्रेन से सफर करना होगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia