6 राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान, जानें कब पड़ेंगे वोट और कब होगी मतगणना

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ आठ सीटों पर उपचुनाव कराने का भी ऐलान किया है।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नौ अप्रैल को होंगे जबकि गुजरात और महाराष्ट्र की तीन अन्य विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को यह जानकारी दी।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि उपचुनाव के लिए सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना चार मई को होगी। सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन के कारण आवश्यक हो गए थे।

जिन आठ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, उनमें गोवा में पोंडा, कर्नाटक में बागलकोट और दक्षिण दावणगेरे, नगालैंड में कोरिडांग, त्रिपुरा में धर्मनगर, गुजरात में उमरेठ और महाराष्ट्र में राहुरी और बारामती शामिल हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia