CAA: शाहीन बाग प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का विवादित बयान, कहा- सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है

दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेताओं के विवादित बयानों का दौर जारी है। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग को सुसाइड बॉम्बर बनाने का अड्डा बता दिया है। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

केंद्रीय मंत्री और बीजीप नेता गिरिराज सिंह ने शाहीन बाग में हो रहे सीएए के खिलाफ प्रदर्शन पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “अब यह आंदोलन नहीं रहा, सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनता जा रहा है। यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है। यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।”

मामला तूल पकड़ने के बाद गिरिराज सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि शाहीन बाग में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता है और वो महिला कहती है कि मेरा बेटा शहीद। ये सुसाइड बॉ्म्ब नहीं है को क्या है? अगर भारत को बचाना है तो ये सुसाइड बॉम्ब, खिलाफत आंदोलन से देश को सजग रहना होगा।”

इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में चल रहे विरोध पर गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल सामने आए थे। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया था कि वो पाकिस्तान परस्त है और सिर्फ रोहिंग्या और पाकिस्तानी मुसलमानों का नागरिकता देना चाहती है।


बता दें कि बुधवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा था कि दिल्ली के शाहीन बाग में आज जो कुछ हो रहा है, वह इस बात की याद दिलाता है कि यदि इस देश के बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा और देशभक्त भारतीय इस पर खरा नहीं उतरते हैं तो मुगल राज के दिन दिल्ली में दूर नहीं है।

इसे भी पढ़ें: शाहीन बाग प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की चेतावनी, बहुसंख्यक रहें सतर्क, लौट कर आ सकता है मुगल शासन

गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले 52 दिनों से महिलाओं का प्रदर्शन जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 06 Feb 2020, 10:36 AM