मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक, एकजुट होकर लड़ेंगे: दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कि बीजेपी-चुनाव आयोग के हाथ लोकतंत्र के खून से सने हुए हैं। संविधान को तार-तार करते हुए बीजेपी-चुनाव आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया है।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक, एकजुट होकर लड़ेंगे: दिग्विजय सिंह
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला असंवैधानिक है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने नामांकन रद्द करने के फैसले को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि हम इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे।

भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह बहुत हैरानी की बात है। यह फैसला बुरी नीयत से लिया गया लगता है। यह भी साफ है कि पहले भी ऐसे कई मामले हुए हैं जिनमें ऐसी बातों को नजरअंदाज किया गया है। इस मामले में उनके खिलाफ कोई एफआईआर या आपराधिक केस दर्ज नहीं है। इसके बावजूद उनका नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया गया है। यह बहुत आपत्तिजनक है।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि एआईसीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। हम इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला असंवैधानिक है। यह लोकतंत्र की हत्या है। मीनाक्षी का राज्यसभा का नामांकन पत्र रद्द करना अवैधानिक है। जो कारण बताकर नामांकन रद्द किया गया, आज तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं है। केवल नोटिस जारी हुआ है जिसका उल्लेख नामांकन पत्र में करने का प्रावधान भी नहीं है। यह तो सरासर सीट चोरी है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना पूरी तरह से असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। यह घटनाक्रम बताता है कि भारतीय जनता पार्टी देश में लोकतंत्र और संविधान की हत्या कर रही है। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगी।


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कि बीजेपी-चुनाव आयोग के हाथ लोकतंत्र के खून से सने हुए हैं। संविधान को तार-तार करते हुए बीजेपी-चुनाव आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया। उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में भोपाल में कांग्रेस के सभी साथियों के साथ एक दिवसीय उपवास कर इसका विरोध जताया।