स्टार हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

महिला ने कहा कि जब वह 17 साल की थी तब उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर वरुण से हुई थी और वे दोनों अक्सर मिलते थे। उसने वरुण पर उस समय संबंध बनाने का आरोप लगाया, जब वह भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बेंगलुरु में थे।

हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
हॉकी खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
user

नवजीवन डेस्क

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी वरुण कुमार के खिलाफ पर मंगलवार को कर्नाटक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एक 22 वर्षीय महिला ने वरुण पर शादी के बहाने उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

एनएनआईएस स्पोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला का दावा है कि जब वह 17 साल की थी तब उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर वरुण से हुई थी और वे दोनों अक्सर मिलते थे। महिला ने वरुण पर उस समय उसके साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया, जब वह भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बेंगलुरु में था।


यह मामला एफआईएच प्रो लीग सीजन 2023-24 में स्पेन के खिलाफ भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारत के शुरुआती मैच से कुछ दिन पहले दर्ज किया गया था। हालांकि वरुण को टूर्नामेंट के 24-व्यक्ति रोस्टर में शामिल किया गया था, लेकिन इस हालिया घटनाक्रम ने अब उनके चयन पर सवाल उठा दिया है।

यहां बता दें कि वरुण कुमार टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली ऐतिहासिक भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे और पिछले कुछ वर्षों से भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लगातार सदस्य रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2023 में चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के लिए भी खेला था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia