CBSE 10th Result: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए, लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99 रहा। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, वहीं 55,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियां लड़कों से आगे रहीं, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99 रहा। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, वहीं 55,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित करना शुरू किया है। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 26 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इस साल 26 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड का एग्जाम दिया था।


सीबीएसई 10वीं रिजल्ट कहां देखें

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही कई जगहों पर चेक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कहां देख सकते हैं।

CBSE official website

CBSE Results Portal

DigiLocker

UMANG App

वेबसाइट पर इस तरह से चेक करें रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट खोलें

CBSE Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें

रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी भरें

Submit पर क्लिक करें

रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड/प्रिंट कर लें

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia