अकाउंट्स पेपर लीक की खबर को सीबीएसई ने किया खारिज, कहा, शरारती तत्वों ने की संस्था को बदनाम करने की कोशिश 

सीबीएसई ने अकाउंट्स का पेपर लीक होने की बात को गलत बताया है। सीबीएसई ने कहा कि शरारती तत्वों ने संस्था को बदनाम करने के इरादे से पेपर लीक होने की अफवाह फैलाई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं के अकाउंट्स का पेपर लीक होने की बात से इनकार कर दिया है। सीबीएसई ने एक बयान जारी कर कहा, “शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर पेपर के लीक होने की खबरें फैलाई थी। इसके जरिए संस्था को बदनाम करने की कोशिश की गई है।” सीबीएसई की ओर से इस संबंध में पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

इससे पहले 12वीं कक्षा के अकाउंट्स के पेपर लीक होने की खबर आई थी और यह दावा किया गया था कि 14 मार्च की शाम को ही पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जबकि 15 मार्च को अकाउंट्स की परीक्षा होनी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अकाउंट्स का पेपर

अकाउंट्स का पेपर लीक होने की खबर के बाद दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का बयान भी सामने आया। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “12वीं बोर्ड परीक्षा के अकाउंट्स के पेपर लीक होने की शिकायत मिली थी और उसके बाद अधिकिारियों को जांच करने और शिकायत दर्ज कर जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।”

सिसोदिया ने यह भी कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी, ताकि मेहनती बच्चों को सीबीएसई की लापरवाही का खामियाजा न भुगतना पड़े।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Mar 2018, 2:48 PM