CBSE ने छात्रों से कहा- 'फेक न्यूज' से रहें सावधान, टर्म-2 की बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं

सीबीएसई ने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा है कि बोर्ड के टर्म-2 की परीक्षाओं के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है और छात्र ऑनलाइन आ रही जानकारियों से सावधान रहें।

फोटो आईएएनएस
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाएं देने वाले छात्रों को आगाह किया है कि कुछ लोग सीबीएसई परीक्षाओं को लेकर ऑनलाइन गलत सूचनाएं फैला रहे हैं। सीबीएसई ने मंगलवार को एक एडवाइजरी की जिसमें कहा गया कि सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "यह देखा गया है कि कुछ ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म- 2 की बोर्ड परीक्षाओं में प्रमुख परीक्षा पैटर्न में बदलाव के बारे में 'ब्रेकिंग न्यूज' जैसे भावों का उपयोग करके गलत जानकारी और भ्रमित करने वाले दर्शकों को प्रसारित कर रहे हैं।" सीबीएसई ने कहा है कि टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह बोर्ड द्वारा पहले घोषित की तरह ही होगा।

नोटिस में आगे लिखा गया है, छात्रों के हित में यह स्पष्ट किया जाता है कि बोर्ड ने परीक्षा पैटर्न (परिपत्र संख्या 51, दिनांक 5 जुलाई, 2021 में उल्लिखित) में बदलाव की घोषणा की थी। टर्म 1 की परीक्षा पहले ही पूरी हो चुकी है और इसका प्रारूप इसी सर्कुलर में टर्म 2 की परीक्षा का भी जिक्र है। बोर्ड ने छात्रों और अन्य हितधारकों को सलाह दी है कि वे केवल उस जानकारी पर विश्वास करें जो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 कक्षा 10 और 12 के लिए मार्च-अप्रैल, 2022 में आयोजित होने वाली है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia