चंद्रशेखर पर हमले का खुलेगा राज? हरियाणा नंबर की कार से आए थे हमलावर,CCTV फुटेज आया आया

बुधवार को देवबंद में चार बदमाशों ने चंद्रशेखर की कार पर फायरिंग की थी जिसमें गोली उनकी कमर को छूते हुए निकल गई थी। देवबंद में जिस जगह चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग हुई वहां से पुलिस चौकी महज 50 मीटर दूर है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

सहारनपुर में हुए भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हमलावरों की कार चंद्रशेखर की फॉर्च्यूनर को ओवरटेक कर रही है। पुलिस ने बताया कि हमलावर हरियाणा के रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 70 डी 0278 की कार में थे।

बता दें कि कल शाम को देवबंद में चार बदमाशों ने चंद्रशेखर की कार पर फायरिंग की थी जिसमें गोली उनकी कमर को छूते हुए निकल गई थी। देवबंद में जिस जगह चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग हुई वहां से पुलिस चौकी महज 50 मीटर दूर है। खबरों की मानें तो चंद्रशेखर आजाद की हालत अभी बिलकुल ठीक है। सहारनपुर के जिला अस्पताल में आजाद का डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रा साउंड किया गया है जिसमें मुताबिक न तो कोई गोली चंद्रशेखर के पेट के अंदर है न कोई छर्रा। फिलहाल चंद्रशेखर सहारनपुर के जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं।


हमले के बाद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia