Karnataka Election Results: रुझानों में बढ़त के साथ ही कांग्रेस दफ्तर में जश्न, खूब नाचे कार्यकर्ता, देखें वीडियो

कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर 10 मई को वोटिंग हुई थी। राज्य में 72.67 फिसदी मतदान हुआ था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कर्नाटक में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के बाद से पार्टी दफ्तर में जश्न का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर से भी जश्न की तस्वीर सामने आई है।

आपको बता दें, कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर 10 मई को वोटिंग हुई थी। राज्य में 72.67 फिसदी मतदान हुआ था। उधर, नतीजों से पहले एग्जिट पोल में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी या फिर बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है।

प्रदेश में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5 करोड़ 31 लाख 33 हजार 54 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कर्नाटक चुनाव प्रचार सोमवार 8 मई को थम गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सभी ने ताबड़तोड़ प्रचार किया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia