बंगाल के लोगों के आधार निष्क्रिय कर रहा है केंद्र, ऐसे वंचितों को भी देते रहेंगे योजनाओं का लाभः ममता बनर्जी

ममता ने कहा कि केंद्र सरकार आधार को निष्क्रिय कर रही है। यह काम उन्होंने बंगाल के कई जिलों में कर दिया है। वे ऐसा लोकसभा चुनाव की वजह से कर रहे हैं, ताकि चुनाव से पहले बहुत से लोगों को सरकारी लाभों से वंचित कर दिया जाए।

ममता बनर्जी ने केंद्र पर बंगाल के लोगों के आधार निष्क्रिय करने का आरोप लगाया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि मोदी सरकार राज्य के कई जिलों में लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय कर रही है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल सके। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि उनकी सरकार ऐसे लोगों को भी योजनाओं का लाभ देगी जिनके पास आधार कार्ड नहीं है।

टीएमसी प्रमुख ने रविवार को ऐलान किया कि बंगाल में अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं होगा, तो भी उसको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने लोकसभा से पहले कई लोगों के आधार कार्ड को निष्क्रिय कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा आधार कार्ड को अमान्य करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है।


इसके साथ ही ममता बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को मैं सावधान कर रही हूं, क्योंकि बीजेपी की केंद्र सरकार आधार को निष्क्रिय कर रही है। यह काम उन्होंने बंगाल के कई जिलों में कर दिया है। वे ऐसा लोकसभा चुनाव की वजह से कर रहे हैं, ताकि चुनाव से पहले बहुत से लोगों को सरकारी लाभों से वंचित कर दिया जाए।

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार चाहती है कि आधार कार्ड को निष्क्रिय कर आप लोगों को लक्ष्मी योजना के लाभ से दूर कर दें। हमने भी यह ठान रखा है कि हम योजनाओं का लाभ देते रहेंगे। आपके पास आधार नहीं होगा फिर भी आपको लाभ मिलता रहेगा। हम एक भी लाभार्थी को छूटने नहीं देंगे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia