हिमाचल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र सरकार, हमारी सरकार दिन रात कर रही है काम: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने मंडी में कहा है कि हिमाचल में जब आपदा आई तब हिमाचल के हर वासी के दिल में एक भावना जगी की हम इस आपदा का सामना एक साथ करेंगे। हमारी सरकार दिन रात काम रही है।

फोटो: @IYCHimachal
फोटो: @IYCHimachal
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और देवरी गांव में राहत, पुनर्वास और बहाली प्रयासों की समीक्षा की।

प्रियंका गांधी ने मंडी में कहा है कि हिमाचल में जब आपदा आई तब हिमाचल के हर वासी के दिल में एक भावना जगी की हम इस आपदा का सामना एक साथ करेंगे। हमारी सरकार दिन रात काम रही है। जितना नुकसान आपका हुआ है आपको उसकी पूरी मदद मिलेगी। जिनके घरों का नुकसान हुआ है उसके लिए भी सरकार मुआवजा देगी। ये पूरा देश आपके साथ खड़ा है। अगर केंद्र सरकार इसे एक राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दे तो उससे बहुत राहत मिल सकती है।


उन्होंने आगे कहा, "यहां बहुत दर्दनाक स्थिति है और बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री खुद आपदा के समय से मदद करने में जुटे हैं। कुछ चीजें सिर्फ केंद्र सरकार ही कर सकती है और मुझे उम्मीद है कि वे करेंगे। मुझे नहीं लगता कोई इस प्रकार की आपदा का राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहता है। जब इतना बड़ा संकट आया है तो पूरे देश को एकजुट होकर मदद करनी चाहिए।"

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मैंने PM मोदी को कहा था कि इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कीजिए। 12,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है...मैं प्रियंका गांधी का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने आज हिमाचल प्रदेश आकर हर जगह दौरा करने का विचार रखा और महसूस किया कि राष्ट्रीय आपदा की घोषणा होनी चाहिए। हम सब की यही मांग है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia