दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव, अरविंदर सिंह लवली को मिली अध्यक्ष पद की कमान

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में अरविंदर सिंह लवली मंत्री भी रह चुके हैं। शीला दीक्षित की सरकार में उन्हें शिक्षा और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मिली थी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने अरविंदर सिंह लवली।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने अरविंदर सिंह लवली।
user

नवजीवन डेस्क

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेट की कमान सौंप दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

केसी वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंदर सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चौधरी के प्रयासों और योगदान की सराहना करती है।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार में अरविंदर सिंह लवली मंत्री भी रह चुके हैं। शीला दीक्षित की सरकार में उन्हें शिक्षा और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह चार बार विधायक भी रहे। लवली ने दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली सरकारों में शहरी विकास और राजस्व मंत्रालय, शिक्षा और परिवहन जैसे कई अहम विभाग संभाले थे।

साल 1990 में उन्हें दिल्ली युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में भी चुना गया था। 1992 से 1996 तक वह नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के महासचिव के रूप में काम किया।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia