ATM ट्रांजैक्शन फेल होने पर चार्ज, SBI कार्ड में बंद हुई ये सर्विस! जानें आज से किन बड़े नियमों में हुआ बदलाव

एक मई यानी आज से कई बड़े बदलाव हुए हैं। इनमें से सबसे अहम जो बदलाव हुए हैं उनमें म्यूचुअल फंड में निवेश, पीएनबी एटीएम से पेमेंट फेल होने पर चार्ज सेलेकर एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियम में बदवाव शामिल है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एक मई यानी आज से हर महीने की पहली तारीख की तरह कई बड़े बदलाव हुए हैं। पंजाब नेशनल बैंक एटीएम चार्ज, म्यूचुअल फंड केवाईसी, एसबीआई क्रेडिड कार्ड के नियम में बदलाव से लेकर अनचाहे कॉल-मैसेज समेत कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसके साथ ही आज कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम भी कम हो चुके हैं।

म्यूचुअल फंड केवाईसी

मार्केट रेगुलेटरी बॉडी सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से कहा कि वो ये सुनिश्चित करें कि निवेशक, उसी ई-वॉलेट का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए करें, जिसका KYC पूरा हो। यानी अब निवेशक KYC वाले ई-वॉलेट से ही निवेश कर सकते हैं। KYC के लिए आपको अपना पैन नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक की डिटेल्स देनी होती हैं। डिटेल्स के साथ KYC के लिए एक फॉर्म भरना होता है।

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को झटका लगा है। पीएनबी ने ATM से ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव करने का ऐलान किया है। नए नियम एक मई से लागू हो जाएंगे। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के खाते में एटीएम से पैसे निकालते वक्त बैलेंस नहीं है, तो फिर ट्रांजेक्शन फेल होने के बाद बैंक की ओर से 10 रुपये के साथ जीएसटी जोड़कर लिए जाएंगे। पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए ये जानकारी दी है।

SBI क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में भी हुआ बदलाव

SBI क्रेडिट कार्ड पर अब सभी कैटेगरी को मिलाकर एक महीने/बिलिंग साइकिल में अधिकतम 5000 रुपए कैशबैक मिलेगा। पहले शॉपिंग कैटेगरी में अधिकतम 10 हजार कैशबैक मिलता था। इसके अलावा कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा अब नहीं मिलेगी, जो पहले कार्ड होल्डर को हर साल डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लाउंज में 4 बार फ्री एक्सेस दिया जाता था।

इन नियमों में भी हुआ बड़ा बदलाव

कॉल-मैसेज से अब नहीं होंगे परेशान!

देश की तीनों प्रमुख नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने स्पैम कॉल रोकने के लिए अपने सिस्टम में फिल्टर लगा लिए हैं। कंपनियों का दावा है कि AI की मदद से स्पैम मैसेज और कॉल्स नेटवर्क पर ही ब्लॉक हो जाएंगे।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कंपनियों ने इस महीने भी कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 171 रुपये तक की कटौती की है। पटना, रांची से लेकर चेन्नई तक कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर 171.50 रुपये सस्ता हुआ है। आज से दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1856.50 रुपये हो गई है। इससे पहले एक अप्रैल को सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 91.50 रुपये की कटौती की थी।

GST के नियमों में बदलाव

GST के नए नियम के अनुसार, अब 100 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए साक दिनों के अंदर ट्रांजेक्शन की रसीद को इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) पर अपलोड करना होगा। इसे अनिवार्य बना दिया गया है। अभी तक इस काम के लिए कोई समय सीमा तय नहीं थी।

टाटा कंपनियों की गाड़ियां खरीदना महंगा

टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में औसतन 0.6% की बढ़ोतरी की है। 2023 में यह दूसरी बार है जब टाटा ने कीमतें बढ़ाई हैं। इससे पहले बढ़ती इनपुट लागत के कारण जनवरी में कीमत 1.2% बढ़ा दी थी।

मुंबई मेट्रो में 25 फीसदी किराए में छूट 

1 मई से मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 ने 65 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों विकलांग लोगों और कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए किराए में 25 फीसदी की रियायत की घोषणा की है। इसका लाभ होने के लिए आपको दस्तावेज दिखाने होंगे।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia