भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ पर्व, महापर्व के आखिरी दिन की देखें तस्वीरें

बिहार की राजधानी पटना में छठ की छटा देखी गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने पटना कॉलेज घाट पर उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के का बाद लोगों व्रत तोड़ा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी छठ पर्व के अंतिम दिन पूजा की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

देश भर में आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही नदियों और तालाबों के घाटों पर भारी भीड़ देखी गई। अर्घ्य देने के साथ ही प्रसाद ग्रहण करने का सिलसिला शुरू हुआ। साथ ही लंबे समय तक व्रत उपवास रखने वाले छठ व्रतियों ने छठ मैया का प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ा। सूर्यदेव को अर्घ्य देने की देश के अलग-अलग हिस्सों से तस्वीरें सामने आई हैं।

बिहार की राजधानी पटना में छठ की छटा देखी गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने पटना कॉलेज घाट पर उगते सूर्य को 'उषा अर्घ्य' अर्पित किया। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के का बाद लोगों व्रत तोड़ा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी छठ पर्व के अंतिम दिन पूजा की।


वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भी तस्वीरें सामने आई हैं। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए संगम घाट पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। सूर्य की पहली की किरण के साथ ही भक्तों ने अर्घ्य दिया और प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ा।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में श्रद्धालुओं ने छठ पर्व के अंतिम दिन सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही अपना व्रत तोड़ा।


आस्था के महापर्व छठ के आखिरी दिन की उत्तर प्रदेश के लखनऊ से तस्वीरें सामने आई हैं। छठ पर्व के आखिरी दिन सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए गोमती नदी के तट पर बड़ी संख्या पर लोग पहुंचे। भक्तों ने उगते सूरज को उषा अर्घ्य अर्पित कर अपना व्रत तोड़ा।

देश की राजधानी दिल्ली में छठ की छटा देखने को मिली। बढ़ते कोरोना के मामलों के देखते हुए दिल्ली में युमान के घाटों और सार्वजनकि जगहों पर छठ पूजा की इजाजत नहीं दी गई थी। ऐसे में लोगों ने अपने घरों के आस-पास जमा होकर भगवा भास्कर को आखिरी दिन अर्घ्य देकर अपना व्रत तोड़ा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia