छत्तीसगढ़: जशपुर में ईवीएम रूम के बाहर पहरा दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, उठे सवाल

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंकज कुनकुरी के कलीबा गांव के रहने वाले थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल जशपुर ले जाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
i

छत्तीसगढ़ के जशपुर इलाके में स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता की रविवार को मौत हो गई। मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। पार्टी पदाधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज और उनके समर्थकों के साथ ईवीएम की रखवाली कर रहा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने पंकज के मौत की पुष्टि की है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंकज कुनकुरी के कलीबा गांव का रहने वाले थे। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल जशपुर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की रविवार तड़के करीब तीन बजे मौत हो गई।

गौतलब है कि छत्तीसगढ़ में विधसभा चुनाव के तहत दो चरणों में मतदान हो चकुे हैं। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था। मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। जहां पर मतगणना से पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी डेरा डाल रखा है ताकि कोई मतगणना से पहले धांधनी न हो।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 25 Nov 2018, 3:38 PM