छत्तीसगढ़ चुनाव: CM भूपेश बघेल का BJP पर हमला, कहा- 'मोदी वॉशिंग पाउडर' में धोने से साफ हो जाते हैं सारे दाग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कई नेताओं के 'मोदी वॉशिंग पाउडर' में धुलने के बाद सारे दाग साफ हो जाते हैं।"

फोटो - Getty Images
i

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "जैसे ही अजित पवार बीजेपी में शामिल हुए, उनका नाम ईडी से हटा दिया गया। हिमंत बिस्वा सरमा अभी सीएम हैं, उनका नाम सारदा चिटफंड भ्रष्टाचार में था। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो 'मोदी वॉशिंग पाउडर' में धुलने के बाद सारे दाग साफ हो जाते हैं।"

इससे पहले 4 नवंबर को उन्होंने कहा था कि BJP मुझसे सबसे ज्यादा डरी हुई है और इसी वजह से वे मुझपर आरोप लगाकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं। हिमंता बिसवा सरमा और अजित पवार पर आप (बीजेपी) आरोप लगाते थे लेकिन जब वह आपकी पार्टी में आ जाते हैं तो सब मोदी वॉशिंग पाउडर से धुलकर साफ सुथरे हो जाते हैं।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए