छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्‍सलियों का हमला, IED ब्‍लास्‍ट की चपेट में आने से एक जवान शहीद

नक्‍सलियों ने सीएएफ (CAF) के एक जवान पर हमला कर दिया, जिससे असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले से हमले की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक नक्‍सलियों ने सीएएफ (CAF) के एक जवान पर हमला कर दिया, जिससे असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव शहीद हो गए।

छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में में हुए हमले की घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय की ओर से जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि, नक्‍सलियों के लगाए प्रेशर आइईडी की चपेट में आने से सीएएफ (CAF) का एक जवान शहीद हो गया, इस बलिदानी जवान का नाम एपीसी (असिस्टेंट प्लाटून कमांडर) विजय यादव है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के राजपुर गांव का रहने वाला या कहे निवासी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia