मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम का अपने पद से इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला

अरविंद सुब्रमण्यम को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का बहुत करीबी माना जाता है। मोदी सरकार बनने के बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय के मुख्य सलाहकार का कार्य संभाला था।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा है कि वे ऐसा निजी कारणों की वजह से कर रहे हैं। अरविंद सुब्रमण्यम को केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का बहुत करीबी माना जाता है। मोदी सरकार बनने के बाद उन्होंने वित्त मंत्रालय के मुख्य सलाहकार का कार्य संभाला था।

अपने फेसबुक पोस्ट में अरुण जेटली ने उनके इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कारणों से अरविंद सुब्रमण्यम वापस अमेरिका जा रहे हैं। जेटली ने यह भी कहा कि उनके पास सुब्रमण्यम से सहमत होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

गौरतलब है कि अरुण जेटली अपने ऑपरेशन के बाद बिना किसी के मंत्रालय के मंत्री हैं और उनकी जगह पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी लगातार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमला करते रहे हैं। इसे लेकर पिछले साल अच्छा खासा विवाद हो गया था, तब अरुण जेटली को अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार के बचाव में आना पड़ा था।

वैसे तो अरविंद सुब्रमण्यम ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है, लेकिन इसके गहरे राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 20 Jun 2018, 2:42 PM