दिल्ली: द्वारका के शेल्टर होम में बच्चियों के साथ हैवानियत, सजा के तौर पर निजी अंगों में डाला मिर्च पाउडर

दिल्ली के द्वारका स्थित एक शेल्टर होम में सजा के नाम पर मासूम बच्चियों से हैवानियत का गंदा खेल चल रहा था। यहां पर एक शेल्टर होम में काम नहीं करने पर कुछ लड़कियों के प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डालने का मामला सामने आया है। यह जानकारी दिल्ली महिला आयोग ने दी है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के मुजफ्फरपुर और यूपी के देवरिया में शेल्टर होमकांड को लोग अभी भूले भी नहीं है कि दिल्ली के एक शेल्टर होम में बच्चियों के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक, द्वारका स्थित एक शेल्टर होम में मासूम बच्चियों से पहले काम कराया जाता था और जब बच्चियां इसका विरोध करती तो उनको सजा के तौर पर निजी अंगों में मिर्च पाउडर डाल दिया जाता था। 27 दिसंबर को दिल्ली महिला आयोग की समिति की सदस्य जब शेल्टर होम में निरीक्षण के लिए पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ।

मामले का खुलासा होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की पहल पर पुलिस ने शेल्टर होम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली महिला आयोग के एक बयान में कहा गया है कि शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान कुछ लड़कियों ने आरोप लगाया कि महिला कर्मचारियों ने सजा के तौर पर उनके निजी अंगों में मिर्च पाउडर डालती है। इस दौरान लड़कियों ने बताया कि उनसे बर्तन-कपड़े धोने के अलावा शौचालय भी साफ कराए जाते हैं।

बता दें कि इसी महीने 3 दिसंबर को पूर्वी दिल्ली के एक शेल्टर होम से 9 लड़कियों के गायब होने की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। मामला दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके का था। जानकारी के मुताबिक, 1-2 सिसंबर के बीच की रात लड़कियों लिए बने आश्रम में छापा मारा तो वहां से 9 लड़कियां गायब मिलीं। इस पर जिम्मेदार अधिकारियों का कहना था कि उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं है कि लड़कियां कहां गईं। इसके बाद पुलिस में लड़कियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 29 Dec 2018, 1:53 PM