पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर, ठंड ने किया जीना मुहाल 

दिल्ली के लोगों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। राजधानी में सर्द हवाओं का सिलसिला भी जारी है जिसके कारण गलन और भी बढ़ गई है। शनिवार को भी सुबह घना कोहरा और कड़कड़ाती ठंड के कारण लोगों को बुरा हाल है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी ने दिल्ली समेत में उत्तर भारत के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं के चलते गलन और भी बढ़ गई है। शनिवार को भी सुबह घना कोहरा और कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को बुरा हाल कर दिया। शुक्रवार की बात करे तो पारा 4.7 डिग्री पर पहुंचा था। दिल्ली में दिसंबर की इस ठंड ने 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से कोई राहत मिलने के आसार नहीं है।

बात करे देश के दूसरे हिस्सों की तो पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में शीत लहर चल रही है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राजस्थान के कुछ शहरों में पारा जहां माइनस में चला गया है, वहीं मध्य प्रदेश और पंजाब में लुढ़ककर 1-2 के करीब पहुंच गया है।

वहीं पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। शुक्रवार को दोनों राज्यों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब का आदमपुर दोनों राज्यों में सबसे ठंडा इलाका रहा जहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक फरीदाबाद और बठिंडा में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फरीदाबाद में जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है वहीं बठिंडा का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा इलाका रहा जहां तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

कश्मीर में 40 दिन का भीषण ठंड का मौसम ‘चिल्लईं कलां’ शुरू हो गया है। चिल्लई कलां’ की अवधि हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है। घाटी में यह सर्दियों में सबसे कठिन अवधि होती है जब जलाशयों पर बर्फ जम जाती है और राहगीरों को फिसलन भरी सड़कों पर चलना पड़ता है।

वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा बना रहेगा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia