चीनी गुब्बारों ने भारत की भी जासूसी की थी, अमेरिका ने मार गिराने के बाद किया सनसनीखेज दावा

अमेरिका के अनुसार इस बलून ने जापान, भारत सहित चीन के लिए उभरते सामरिक हित के देशों की सैन्य ताकत पर जानकारी एकत्र की, जिसमें वियतनाम, ताइवान और फिलीपींस भी शामिल हैं। यह कई वर्षों से आंशिक रूप से चीन के दक्षिण तट से दूर हैनान प्रांत से संचालित हो रहा था।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका ने 4 फरवरी को अटलांटिक महासागर के ऊपर मार गिराए गए का संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर दावा किया है कि यह चीन द्वारा भारत सहित अन्य देशों में सैन्य ठिकानों की जासूसी करने के प्रयास का एक हिस्सा था। इस बीच, एक भारतीय अधिकारी ने अमेरिका के उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन द्वारा आयोजित एक ब्रीफिंग में हिस्सा लिया जिसमें 40 दूतावासों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

द वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि निगरानी बलून ने जापान, भारत सहित चीन के लिए उभरते सामरिक हित के देशों और क्षेत्रों में सैन्य संपत्ति पर जानकारी एकत्र की है, जिसमें वियतनाम, ताइवान और फिलीपींस भी शामिल हैं। यह कई वर्षों से आंशिक रूप से चीन के दक्षिण तट से दूर हैनान प्रांत से संचालित हो रहा था।


हालांकि भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी का कोई अन्य विवरण उपलब्ध नहीं है। एक अमेरिकी अधिकारी ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि संदिग्ध जासूसी गुब्बारे के जरिये चीनियों ने जो किया है वह एक अविश्वसनीय रूप से पुरानी तकनीक है और इसे आधुनिक संचार और अवलोकन क्षमताओं के साथ जोड़ा गया है।

संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को अमेरिका ने 4 फरवरी को अटलांटिक महासागर के ऊपर एफ-22 फाइटर जेट से मार गिराया था। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने पहली बार 2 फरवरी को हवा में एक अजीब वस्तु देखी और उसे नीचे गिराने से पहले पानी के ऊपर पहुंचने तक इंतजार किया गया। अधिकारियों ने इसे अमेरिकी संप्रभुता और आंतरिक कानूनों का उल्लंघन बताया।
गुब्बारे के मलबे और उसके पेलोड को मार गिराए जाने के एक दिन बाद दक्षिण कैरोलाइना में मर्टल बीच के तट से निकाल लिया गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 08 Feb 2023, 7:20 PM