कर्नाटक के चित्रदुर्ग में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक कार में यात्रा कर रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार पुल से जाकर टकरा गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सानिकेरे गांव के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मृतकों की पहचान 2 वर्षीय सिंधुश्री, 5 महीने की हय्यालप्पा, तीन महीने की रक्षा और 26 वर्षीय लिंगप्पा के रूप में की गई। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। दुर्घटना में यल्लम्मा (30), मल्लम्मा (20) और नागप्पा (35) को गंभीर चोटें आईं। मल्लम्मा की हालत गंभीर है।


पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक कार में यात्रा कर रहे थे। यह दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार पुल से जाकर टकरा गई। पीड़ित रायचूर जिले के देवदुर्गा तालुक के डुंडम्मनहल्ली गांव के मजदूर हैं। वे देवदुर्गा से बेंगलुरु की ओर जा रहे थे। चल्लकेरे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia