CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर जुटने लगे CJP के समर्थक, दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के लिए जुटना शुरू हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
i

CJP के प्रदर्शन से पहले संसद मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली में आज होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग इलाके से कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में ट्रैफिक पर सख्ती, कई इलाकों में डायवर्जन; ECI दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ी

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होने वाले CJP के प्रदर्शन से पहले शनिवार सुबह 6 बजे से राजधानी में कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। दिल्ली के कई स्थानों पर वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के दफ्तर और संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजधानी में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। वे बैरिकेडिंग पर निगरानी रख रहे हैं और वाहनों की आवाजाही पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ-साथ ट्रैफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। राजधानी के कुछ हिस्सों में मेट्रो सेवाओं पर पाबंदियां हैं, कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित की गई हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, जंतर-मंतर, पटेल चौक और मध्य दिल्ली के अन्य प्रमुख चौराहों के आसपास यातायात प्रभावित होने की चेतावनी दी है। सुबह 6 बजे से लागू डायवर्जन की व्यवस्था, कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति के अनुसार, नियंत्रित की जाएगी।

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट बंद, राजीव चौक और कश्मीरी गेट भी शामिल

10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक इन स्टेशनों के गेट बंद रखने का फैसला किया गया है। इनमें राजीव चौक, नई दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय और कश्मीरी गेट जैसे प्रमुख स्टेशन भी शामिल हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने संशोधित अपडेट में स्टेशनों की संख्या पहले घोषित 57 से घटाकर 45 कर दी है। DMRC ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी। हालांकि, नई दिल्ली स्टेशन को छोड़कर संबंधित सभी स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


CJP के प्रदर्शन से पहले मोहन एस्टेट इलाके में सुरक्षा कड़ी, सड़क पर स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाईं

दिल्ली के मोहन एस्टेट इलाके में आज होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। यहां सड़क पर स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहनों को रोका जा सके।

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर भी बढ़ाई गई सतर्कता

दिल्ली में आज होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वीडियो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के हैं।


CJP के प्रदर्शन से पहले हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, कई ट्रेनें रद्द

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आज होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

CJP के प्रदर्शन से पहले गाजीपुर बॉर्डर पर सख्ती, दिल्ली जा रहे वाहनों की जांच

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। यूपी पुलिस दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है।


CJP के प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस में सुरक्षा कड़ी

दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

CJP के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

गौतम बुद्ध नगर में जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


जंतर-मंतर पर जुटने लगे CJP के समर्थक, दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के लिए जुटना शुरू हुए कुछ प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

CJP के प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी, दिल्ली पुलिस और RAF तैनात

दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात हैं। पुलिसकर्मी सुरक्षा मार्च निकाल रहे हैं, जबकि ड्रोन के जरिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम, DCP बोले- शांति बनाए रखना प्राथमिकता

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर दक्षिण जिला के DCP अनंत मित्तल ने कहा, “प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दक्षिण जिले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर सुरक्षा के विशेष उपाय किए गए हैं। हम अनधिकृत लोगों को नई दिल्ली की ओर बढ़ने से रोक रहे हैं और जांच कर रहे हैं।"

DCP ने कहा, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दिन शांतिपूर्ण तरीके से बीते। अलग-अलग सीमावर्ती स्थानों पर पुलिस की करीब 12 पिकेट तैनात की गई हैं, जबकि जिले के भीतर भी कई अन्य पिकेट लगाई गई हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना, शांति सुनिश्चित करना और सभी की सुरक्षा करना हमारी प्राथमिकता है।”

CJP के प्रदर्शन से पहले ली मेरिडियन के पास भारी सुरक्षा, RAF-Pink Force और CRPF तैनात

दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले होटल ली मेरिडियन के पास गोलचक्कर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात हैं।


CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, होटल ली मेरिडियन के पास सुरक्षा पर नजर

दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले होटल ली मेरिडियन के पास गोलचक्कर के आसपास सुरक्षा स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

CJP नेता अभिजीत दीपके का PM मोदी पर हमला, बोले- प्रदर्शन करना हमारा मौलिक अधिकार, गिरफ्तारी से नहीं डरते

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा, “मुझे हैरानी होती है कि इस देश के प्रधानमंत्री युवाओं और देश की जनता से इतना डरते क्यों हैं। सभी रेल सेवाएं बंद करने की क्या जरूरत थी? मेट्रो का पूरा संचालन रोकने की क्या जरूरत थी? उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया है और सड़कें रोक दी हैं। वे जम्मू-कश्मीर से सेना लाकर उसे दिल्ली में तैनात कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों से CRPF के जवानों को बुलाकर दिल्ली में तैनात किया गया है। क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने ही देश के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार उन्हें इतने प्रिय हैं कि वे अपने ही नागरिकों पर पुलिस और सेना की ताकत झोंक देंगे?”

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं। उन्हें डर है कि इसके बाद देश के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे। इसीलिए सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए वे लोगों को ट्रेनों से उतार रहे हैं। सोसायटियों में घोषणाएं की जा रही हैं कि लोग प्रदर्शन में शामिल न हों। दिल्ली पुलिस लोगों के घरों पर जा रही है और उन्हें प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेने के लिए कह रही है। लेकिन हम प्रदर्शन क्यों न करें? विरोध करना हमारा मौलिक अधिकार है। संविधान का अनुच्छेद 19 हमें लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का मौलिक अधिकार देता है और हम यही करने जा रहे हैं।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तो उन्होंने कहा, “अगर वे मुझे हिरासत में लेना या गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो ऐसा कर लें। मैं इसके लिए तैयार हूं। वे मुझे गिरफ्तार करें या हिरासत में लें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। UAPA लगा दें, NSA लगा दें, जो करना है कर लें। लेकिन हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने और इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे।”


CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स तैनात, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की घटनाओं के बाद फैसला

दिल्ली में आज CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स तैनात की गई है। हाल में महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की घटनाओं के मद्देनजर यह तैनाती की जा रही है।

CJP के प्रदर्शन से पहले मंडी हाउस के आसपास भारी सुरक्षा तैनात

दिल्ली में आज CJP के प्रदर्शन से पहले मंडी हाउस के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।


CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस के जवानों की वर्दी पर बॉडी कैमरे, अंधेरे में भी करेंगे रिकॉर्डिंग

CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे अंधेरे में भी काम करते हैं।

दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बताया, “ये बॉडी कैमरे हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं। धक्का-मुक्की या हाथापाई जैसी घटनाओं में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं। ऐसे में ये कैमरे साबित करेंगे कि हमने किसी के साथ कुछ किया या नहीं। ये हर चीज रिकॉर्ड करेंगे।”

CJP के प्रदर्शन से पहले फिरोज शाह रोड और मंडी हाउस में RAF तैनात

दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन से पहले फिरोज शाह रोड और मंडी हाउस में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात की गई है।


CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली रवाना, जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन

मुंबई से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।

CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद

दिल्ली में सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।


CJP के प्रदर्शन से पहले मंडी हाउस में सुरक्षा कड़ी

दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन से पहले मंडी हाउस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

CJP के प्रदर्शन से पहले टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी

दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन से पहले टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


CJP के प्रदर्शन से पहले अप्सरा बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बल तैनात

दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन से पहले अप्सरा बॉर्डर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

CJP के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर भारी सुरक्षा, बैरिकेडिंग की गई

दिल्ली में आज होने वाले प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर और संसद मार्ग इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग की गई है।


जंतर-मंतर पर आज के प्रदर्शन को लेकर संसद मार्ग थाने के बाहर हो रहा ऐलान

दिल्ली में जंतर-मंतर पर आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर घोषणाएं की जा रही हैं।

CEC के खिलाफ जंतर-मंतर पर आज CJP का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने नहीं दी मंजूरी; सुरक्षा कड़ी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज, 10 अक्टूबर को, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज है। CJP नेता अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन का ऐलान किया है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

इस बीच राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात हैंं। काल शाम को ही 45 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट बंद कर दी गई थी। प्रदर्शन से जुड़े हर बड़े अपडेट, दिल्ली पुलिस की तैयारियों, ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो सेवाओं और आम लोगों की आवाजाही पर पड़ने वाले असर के लिए 'नवजीवन' के साथ बने रहिए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए