उत्तराखंड के चमोली में फटा बादल, उफान पर नदी, घरों में घुसा पानी

बादल फटने के बाद नदी का विकराल रूप देखने को मिला, जिससे स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बादल फटने से फिलहाल किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिशके बीच चमोली जिले में बादल फटने की सूचना मिलीहै। खबरों के मुताबिक, नंदानगर विकासखंड के धुरमा गांव में सुबह बादल फटा गया। इसके  बाद मोक्ष में नदी में उफान देखने को मिला। बताया जा रहा है कि निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति हो गई है।

बादल फटने के बाद नदी का विकराल रूप देखने को मिला, जिससे स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बादल फटने से फिलहाल किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। कुछ जगहों पर लोगों के घरों में पानी घुसने की खबर है। फिलहाल SDRF की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia