वीडियो: खुले मंच से माफियाओं को सीएम शिवराज बोले- अब फॉर्म में है मामा, गड़बड़ की तो जमीन में गाड़ दूंगा!

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से माफियाओं और अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सुन लो मध्य प्रदेश छोड़ दो वरना जमीन में 10 फीट गाड़ दूंगा पता भी नहीं चलेगा। दादा, गुंडे, बदमाश, फन्ने खां अब यहां कोई चलने वाले नहीं हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 'किसान सम्मान निधि योजना' कार्यक्रम के दौरान मंच से माफियाओं और अपराधियों को कड़ी चेतावनी दे डाली। शिवराज सिंह चौहान इस दौरान अगल अंदाज में नजर आए।

मंच से सीएम शिवराज ने कहा, “अजकल मैं खतरनाक मूड में हूं। गड़बड़ करने वालों को छोड़ूंगा नहीं। मामा अब फार्म है। एत तरफ माफियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। मसल पावर का रसूक का इस्तमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया, कहीं भवन बनवा लिए, कहीं ड्रग्स माफिया। सुन लो मध्य प्रदेश छोड़ दो वरना जमीन में 10 फीट गाड़ दूंगा पता भी नहीं चलेगा। सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो। दादा, गुंडे, बदमाश, फन्ने खां अब यहां कोई चलने वाले नहीं हैं।”

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia