'अब्बा जान' वाले बयान पर बुरे फंसे सीएम योगी, बिहार की कोर्ट में यूपी मुख्यमंत्री के खिलाफ केस दर्ज

मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके की रहने वाली शिकायतकर्ता तमन्ना हाशमी ने सोमवार को जिला अदालत में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर काबिज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगामी चुनाव से पहले मतदाताओं को बांटने के लिए एक खास समुदाय को निशाना बनाया है।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाल ही में कुशीनगर की एक जनसभा में भाषण के दौरान 'अब्बा जान' वाली टिप्पणी को लेकर फंसते दिख रहे हैं। इस टिप्पणी के लिए योगी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर की जिला अदालत में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में संवैधानिक पद पर बैठे योगी पर आगामी चुनाव से पहले मतदाताओं को दो गुटों में बांटने के लिए एक खास समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया गया है।

मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके की रहने वाली शिकायतकर्ता तमन्ना हाशमी ने सोमवार को जिला अदालत में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि संवैधानिक पद पर काबिज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को दो गुटों में बांटने के लिए एक खास समुदाय को निशाना बनाया है।


शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने मुजफ्फरपुर जिला अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 21 सितंबर को तय हुई है। बता दें कि हाल ही में कुशीनगर की एक जनसभा में सीएम योगी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि अब्बा जान कहने वाले लोग उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारों के दौरान गरीबों का राशन खाते थे। अब उनकी सरकार ने इस तरह की प्रथा को बंद कर दिया है।

योगी की इस टिप्पणी पर आपत्ति करते हुए तमन्ना हाशमी ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर बैठे एक व्यक्ति ने एक समुदाय विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। इस तरह के विवादित बयानों से देश का बंटवारा होता है। यह और कुछ नहीं बल्कि वोट बटोरने के लिए एक समुदाय को निशाना बनाने की कोशिश है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia