दिल्ली-NCR में ठंड का टॉर्चर! शिमला-नैनीताल से भी ज्यादा ठंड, पूरा उत्तर भारत बेहाल, शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी

गुरुवार को दिल्ली का तापमान तीन जगहों पर 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं कल हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, धर्मशाला में 5.2 डिग्री, कांगड़ा में 3.2 डिग्री, शिमला में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली समेत समूचा उत्तर और मध्य भारत कड़ाके की ठंड और शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में ठंड का आलम यह है कि शिमला-नैनीताल से ज्यादा ठंड पड़ रही है। बिहार-राजस्थान-यूपी-पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों में ठंडी हवाएं कहर बरपा रही हैं और लोग घर में दुबके रहने के लिए मजबूर हैं।

दिल्ली में शिमला-नैनीताल से ज्यादा ठंड

गुरुवार को दिल्ली का तापमान तीन जगहों पर  2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं कल हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, धर्मशाला में 5.2 डिग्री, कांगड़ा में 3.2 डिग्री, शिमला में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। उत्तराखंड के देहरादून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री, मसूरी में 4.4 डिग्री और नैनीताल में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इन सभी जगहों पर दिल्ली में पारा अधिक गिरा।

दिल्ली में जानलेवा ठंड के चलते शेल्टर होम्स का निर्माण किया गया है। अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था की गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 5 से 7 जनवरी के बीच कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

स्काईमेट वेदर के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है और उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली में ठंड ज्यादा हो रही है और तापमान गिर रहा है। एजेंसी के मुताबिक उत्तर भारत में अभी दो दिन और ऐसी ही शीत लहर और कोल्ड डे वाली स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में थोड़ा इजाफा होगा।


बिहार-यूपी-राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली ठंड

बिहार और उत्तर प्रदेश में भी हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. पछुआ हवा से कनकनी बढ़ रही है। आज से और पारा और गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी। ठंड की वजह से बिहार और यूपी के कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */