ठंड और कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी! जमीन से आसमान तक असर, कई ट्रेनें हुईं लेट, फ्लाइट भी प्रभावित

राजधानी दिल्ली समेत उत्तरभारत में पढ़ रही ठंड और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम है, जिससे रेल यातायात से लेकर फ्लाइट्स तक प्रभावित हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में काफी देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। आपको बता दें, दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं घने कोहरे के कारण लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा कोहरे के कारण रेल गाड़ियों की रफ्तार भी थम गई है। यूपी से होकर आने वाली गई रेलगाड़ियां लेट चल रही हैं। वहीं दिल्ली आने वाली फ्लाइट्स पर भी कोहरे का असर देखने को मिला है।

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल- 02569

गया नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस- 12801

मालदा टाउन दिल्ली एक्सप्रेस- 13413

बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल- 02563

दरभंगा नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस- 12565

गोरखपुर भटिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस- 12555

हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस- 12303

कानपुर सेंट्रल नई दिल्ली श्रम क्रांति एक्सप्रेस- 12451

सहरसा नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस- 12553

प्रयागराज नई दिल्ली एक्सप्रेस- 12417

भागलपुर आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस- 12367

राजेंद्र नगर नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस- 12393

डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस- 12423

कामख्या नई दिल्ली ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस- 15658

प्रतापगढ़ नई दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस- 14205

राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस- 12391

सुल्तानपुर नई आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस- 14013


ना सिर्फ ट्रेन बल्कि दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने के कारण इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज, 9 जनवरी 2023 की सुबह 9 बजे तक के अपडेट के मुताबिक करीब 25 उड़ानें लेट हैं।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह 5.30 बजे पंजाब के बठिंडा, यूपी के आगरा, बरेली और लखनऊ में जीरो विजिबिलिटी दर्ज की गई।वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में भी जीरो दृश्यता रही।इसके अलावा अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर रिकॉर्ड की गई।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia