बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-NCR में बढ़ाई ठंड, IMD ने बिहार समेत इन राज्यों के लिए जारी किया शीतलहर का अलर्ट
इस साल उत्तर-पूर्वी भारत में भी सर्दियां सामान्य से ज्यादा कड़ाके की रहने की संभावना है। दिल्ली के लोगों को अगले कुछ दिनों में ठंड के बढ़ते असर के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। गर्म कपड़े और सावधानियां जरूर बरतें।
दिल्ली में रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद दिल्ली के मौसम में ठंडक देती जा रही है। दिल्ली में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का असर देखा जा रहा है।
इस साल उत्तर-पूर्वी भारत में भी सर्दियां सामान्य से ज्यादा कड़ाके की रहने की संभावना है। दिल्ली के लोगों को अगले कुछ दिनों में ठंड के बढ़ते असर के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। गर्म कपड़े और सावधानियां जरूर बरतें।
आज, बुधवार 11 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 दिसंबर को यूपी के कई जिलों में घना कोहरा रहेगा और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 7 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पुर्णिया और कटिहार है। इन जिलों आज की सुबह कोहरे की सफेद चादर से ढ़की हुई। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम हो गई। बिहार में भी ठंड का असर बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia