वर्षा गायकवाड़ बनीं मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष, शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात की कमान

इसके अलावा कांग्रेस ने गोहिल की जगह उनके स्थान पर दीपक बाबरिया को हरियाणा और दिल्ली का कांग्रेस प्रबारी नियुक्त किया है। संगठन में किए गए इन बदलावों से माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा बदलाव
कांग्रेस ने संगठन में किया बड़ा बदलाव
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने एक आदेश जारी कर अनुभवी नेता प्रो. वर्षा गायकवाड को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने लोकसभा सांसद वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को अनुभवी नेता और चार बार की विधायक प्रो.  वर्षा गायकवाड़ को शक्तिशाली मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (एमआरसीसी) की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त किया। पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़, अशोक उर्फ भाई जगताप की जगह लेंगी। उनके पिता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड़ ने भी 2017 से 2020 तक एमआरसीसी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। उनके वरिष्ठ सहयोगियों के अनुसार, वर्षा शहर की पार्टी इकाई की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं।


एक अम्बेडकरवादी-बौद्ध परिवार से ताल्लुक रखने वालीं प्रो. वर्षा गायकवाड़ गणित में एमएससी हैं और मुंबई के सिद्धार्थ कॉलेज में पढ़ाती हैं। वह मुंबई के धारावी से साल 2004 से लगातार चार बार विधायक चुनी गई हैं। वर्षा को साल 2009 में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था। बाद में कैबिनेट मेंत्री बनाया गया जिस पद पर वह 2014 तक रहीं। नवंबर 2019 से जून 2022 तक उन्हें महा विकास आघाड़ी सरकार के शासन में कैबिनेट में फिर से जगह दी गई। उन्हें एक अनुभवी राजनेता माना जाता है।

वहीं कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गोहिल जगदीश ठाकोर की जगह लेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने गोहिल की जगह उनके स्थान पर दीपक बाबरिया को हरियाणा और दिल्ली का कांग्रेस प्रबारी नियुक्त किया है। संगठन में किए गए इन बदलावों से माना जा रहा है कि कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */