कांग्रेस का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े, सरकार बेशर्मी से तमाशबीन बनी बैठी

कांग्रेस ने कहा कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार बेशर्मी से तमाशबीन बनी बैठी है। सच्चाई यही है कि BJP और उनकी सरकारें महिलाओं के लिए किसी बुरे सपने की तरह हैं। जहां वे डर और असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर हैं।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के नालंदा में एक दिलदहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। शव की हालत देख हर कोई हैरान है। महिला के बाएं हाथ पर पट्टी बंधी थी, और उसके पैर में कील ठोके हुए थे। इस क्रूरता ने लोगों को झकझोर दिया।

वहीं कांग्रेस ने इस घटना को लेकर नीतीश सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि ये वीभत्स मामला बिहार में महिलाओं के हालात बयां कर रहा है, जहां वे प्रताड़ना और अपराध की शिकार हो रही हैं।

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि बिहार के नालंदा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 26 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर, उसकी लाश जंगल में फेंक दी गई। इस निर्मम हत्याकांड में झकझोर देने वाली बात है कि महिला को टॉर्चर करने के लिए हर पैर में 6-6 कीलें ठोकी गई थीं। ये वीभत्स मामला बिहार में महिलाओं के हालात बयां कर रहा है, जहां वे प्रताड़ना और अपराध की शिकार हो रही हैं।

• 5 मार्च 2025- बिहार के सीतामढ़ी में नाबालिग लड़की का गैंगरेप किया गया

• 1 मार्च 2025- राजधानी पटना में गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई

• 1 फरवरी 2025- कटिहार में एक दिव्यांग महिला से दरिंदगी की गई

• 24 जनवरी 2025- मामूली विवाद को लेकर एक 65 वर्षीय महिला का सामूहिक बलात्कार किया गया


कांग्रेस ने कहा कि ये महज कुछ ही उदाहरण हैं। बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार बेशर्मी से तमाशबीन बनी बैठी है। सच्चाई यही है कि BJP और उनकी सरकारें महिलाओं के लिए किसी बुरे सपने की तरह हैं। जहां वे डर और असुरक्षा के साये में जीने को मजबूर हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia