किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस लाई 15 गारंटी: मल्लिकार्जुन खड़गे

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन और श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए कई कानून बनाए।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने किसान न्याय, युवा न्याय और महिला न्याय के लिए 15 गारंटी की घोषणा की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैंगलोर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सभी श्रम कानूनों के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन और श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए कई कानून बनाए। दुर्भाग्य से इस एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी श्रम कानूनों के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण की योजनाओं को भी कमजोर कर दिया है। यहां तक कि मनरेगा श्रमिकों को उनकी पूरी मजदूरी नहीं मिल रही है और राज्य सरकार को नियमित पैसा भी जारी नहीं किया जाता है।

मल्लिकर्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने किसान न्याय, युवा न्याय और महिला न्याय के लिए 15 गारंटी की घोषणा की है। उन्होंने आगे कहा, "प्रत्येक न्याय के पांच बिंदु होते हैं, जिससे यह सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्रदान करने के लिए 15 न्याय बनते हैं। आज हम और पांच गारंटी की घोषणा करते हैं, जिसमें श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia