कांग्रेस ने AAP को बताया महाभ्रष्टाचारी पार्टी, कहा- इन्होंने दिल्ली की राजनीति और दिल्ली को किया प्रदूषित

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को और दिल्ली की राजनीति को भी प्रदूषित कर दिया है, हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि यह महाभ्रष्टाचारी पार्टी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा कि एलजी साहब को संज्ञान लेते हुए सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करना चाहिए और अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को और दिल्ली की राजनीति को भी प्रदूषित कर दिया है, हम पहले से ही कहते आ रहे हैं कि यह महाभ्रष्टाचारी पार्टी है।

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सत्येंद्र जैन के वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट और घोटालेबाज पार्टी हो गई है। अब तक तो ये लोग महाठग सुकेश को जेल की सेवाएं दे रहे थे, अपराधियों को सेवाएं दे रहे थे और अब खुद जेल की सेवाएं ले रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, दिल्ली नगर निगम को बीजेपी ने 15 साल में महाभ्रष्ट विभाग बना दिया है। चौधरी अनिल ने आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ने दिल्ली की राजनीति को व दिल्ली को प्रदूषित किया है।


कांग्रेस नेता ने कहा, आज हम विजन डॉक्यूमेंट जारी कर रहे हैं कि कैसे दिल्ली को चमकती दिल्ली बनाएंगे, शीला जी की दिल्ली बनाएंगे, कांग्रेस की दिल्ली बनाएंगे। सत्येंद्र जैन के वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल जमकर हमला बोला। अभिषेक दत्त ने कहा कि भ्रष्ट मुख्यमंत्री के भ्रष्ट मंत्री का तिहाड़ जेल से वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल की खासियत बताता हूं, शराब माफिया अरविंद केजरीवाल, एमसीडी चुनाव में टिकट माफिया अरविंद केजरीवाल, हवाला के पैसे से जमीन लेने वाला अरविंद केजरीवाल। यही दिल्ली मॉडल है। अरविंद केजरीवाल का एक आरोपी मंत्री जेल के अंदर मसाज करा रहा है, एलजी साहब को तुरंत इस पर संज्ञान लेना चाहिए और सत्येंद्र जैन को जेल से शिफ्ट करना चाहिए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia