कांग्रेस ने की मॉस्को में आतंकवादी हमले की निंदा, कहा- हम रूस के लोगों के साथ खड़े हैं

कांग्रेस ने मॉस्को में हुए 'कायरतापूर्ण' आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि पार्टी दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

रूस की राजधानी मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल पर हुए आतंकवादी हमले में अब तक करीब 140 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली है।

इस बीच कांग्रेस ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख जाहिर किया। कांग्रेस ने मॉस्को में हुए 'कायरतापूर्ण' आतंकवादी हमले की निंदा की और कहा कि पार्टी दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कांग्रेस मॉस्को में निर्दोष लोगों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करती है। आतंकवाद मानवता और शांति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और दुख की इस घड़ी में हम दृढ़ता से रूस के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।’’

आपको बता दें, इस्लामिक स्टेट समूह ने सोशल मीडिया पर संबद्ध चैनलों पर साझा किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia